युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, तलाश जारी – HSS News 24

युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, तलाश जारी

admin

श्रीनगर, ब्यूरो। श्रीनगर में 25 साल की युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने नैथाणा पुल से अलकनन्दा नदी में छलांग लगाई, हालांकि, अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। अलकनन्दा नदी में कूदने से पहले युवती एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें लिखा है कि मैं जीना नहीं चाहती और अपनी लाइफ से बहुत परेशान हूं।

श्रीनगर कोतवाल हरिओम चैहान ने बताया कि युवती की खोजबीन के लिए जल पुलिस सहित एसडीआरएफ को लगाया गया है। साथ में युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य में कोरोना के 54 नए मरीज मिले

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में कोराना संक्रमण की दर चार प्रतिशत के पार पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद यह पहला मौका है जब राज्य में संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 54 नए मरीज मिले और 23 इलाज के […]

Subscribe US Now