बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में चुनाव स्थगित – HSS News 24

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में चुनाव स्थगित

admin

देहरादून ;  रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने चुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया है। छावनी परिषद गढ़ी कैंट के सीईओ अभिनव सिंह ने चुनाव स्थगित होने की पुष्टि की है।

रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषद के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पूर्व छावनी परिषदों में चुनाव के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी। नए आदेश के बाद प्रदेश के नौ छावनी परिषदों में चुनाव प्रक्रिया रुक गई है।

दरअसल, पिछले एक माह से कैंट चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। मतदाता सूची को भी लगभग तैयार कर लिया गया था। इसी बीच रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने चुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया है। छावनी परिषद गढ़ी कैंट के सीईओ अभिनव सिंह ने चुनाव स्थगित होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 22 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवाई

आगामी National Deworming Day कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया है कि 22 अगस्त को प्रदेशभर में बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी। National Deworming Day कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य […]

Subscribe US Now