देहरादून, ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा जीतकर लौटी काजल लोधी का उत्तराखंड क्रांति दल के युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत ने पुष्पमाला डालकर स्वागत किया। साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने भी पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया। काजल लोधी उत्तराखंड में डोईवाला की रहने वाली है। उन्होंने 3 किलोमीटर की इंडो नेपाल दौड़ जीती है, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 11 मिनट 36 सेकंड का बनाया है। जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला है।
काजल लोधी ने अब तक कुल 35 दौड़े जीती हैं। जिसमें 3 मैराथन भी शामिल है। काजल लोधी ने बताया कि अब तक सरकार के द्वारा उन्हें किसी भी तरह की सहायता प्रदान नहीं की गई है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल जी ने कहा कि राज्य द्वारा स्पोर्ट्स में युवाओं को प्रोत्साहन ना देना बहुत ही दुखद है। जहां एक तरफ दूसरे राज्य की सरकारे युवाओं को खेल प्रतिभा में आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरी और अन्य तरीके से प्रोत्साहित करती है। वहीं उत्तराखंड की सरकार उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए किसी तरह की भी रुचि नहीं लेती। जिसके कारण उत्तराखंड के युवा अन्य राज्य से खेलते हैं। उन्होंने काजल लोधी से कहां कि वह उन्हें राज्य सरकार से पूरी मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।
परिसीमन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने छेड़ा अभियान
Fri Feb 18 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल क्षेत्र के आधार पर परिसीमन अभियान शुरू करने जा रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल उत्तराखंड भू कानून अभियान के संयोजक प्रभात कुमार, उत्तरा पंत बहुगुणा और सीमा रावत ने देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में बताया […]