सड़क न बनने से नाराज लोगों ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया – HSS News 24

सड़क न बनने से नाराज लोगों ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया

admin

रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। ऊखीमठ क्षेत्र को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-चमोली मोटर मार्ग न बनने से आक्रोशित जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं स्थानीय जनता ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएच और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा व एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और सात दिन के भीतर वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि पुश्ते निर्माण की शुरुआत से ही हम लगातार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते आ रहे थे। लेकिन उसके बावजूद भी निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया और पुश्ता ढह गया। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान ने कहा कि राजमार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आवाजाही सुचारू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सभासद प्रदीप धर्मवान, कुशाल सिंह नेगी, सरपंच पवन राणा, उपाध्यक्ष रविन्द्र पुष्पवान, विनोद रावत, सन्तोष त्रिवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, कैलाश पुष्पवान, अनिल सिद्ध, प्रमोद पुष्पवान, इंद्र सिंह रावत, दीपक राणा, नितिन त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन मंत्री ने किया आत्मबोध पुस्तक का विमोचन

———————————— देहरादून, ब्यूरो। साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत (रवि अकेला) की अन्तस्-सागम काव्य संग्रह पुस्तक आत्मबोध का विमोचन मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड […]

You May Like

Subscribe US Now