बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बैग से चरस तस्करी करता एक गिरफ्तार – HSS News 24

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बैग से चरस तस्करी करता एक गिरफ्तार

admin

हल्द्वानी, आजखगर। नैनीताल की वनफूलपुरा पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्कर चरस की तस्करी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कैरी बैग में रखकर करता था। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। आरोपी पहाड़ से चरस लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करता था।
वनफूलपुरा पुलिस की गिरफ्त में आया चरस तस्कर ने पूछताछ में बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करने का काम करता है। वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तस्कर को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। इसके लिए एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर तस्कर के पास भेजा गया। तस्कर ने ग्राहक को स्लाटर हाउस के पास बुलाया, जिसके बाद चरस देते हुए टीम ने रंगेहाथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कैरी बैग में रखकर चरस की तस्करी करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ खान निवासी रोडवेज डिपो थाना काठगोदाम बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हरियाणा की किशोरी के साथ दुष्कर्म

रुड़की, ब्यूरो। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिरान कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता […]

You May Like

Subscribe US Now