माणा पास का देवताल बर्फ से ढका, रास्ता बंद – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

माणा पास का देवताल बर्फ से ढका, रास्ता बंद – Uttarakhand Nidhi

admin


चमोली ब्यूरो – बदरीनाथ। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं।माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मार्ग खुलने के बाद ही लोगों की देवताल तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं, बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। बर्फ से ढके पहाड़ और रास्ते यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। बर्फ से ढका देवताल का मनमोहक नजारा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ बर्फ को हटाने में जुटी है। शीघ्र देवताल तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री रघुनाथ मंदिर में किया अयोध्या कांड का पाठ – Uttarakhand Nidhi

अल्मोड़ा ब्यूरो- नगर के खजांची बाजार स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में रविवार को रामचरितमानस के अयोध्या कांड का पाठ किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय रहा। वहां पंडित नीरज लोहनी, राजेश जोशी, छोटे लाल, निर्मल मुनगली, चंद्रप्रकाश साह, गोविंद बल्लभ जोशी, बृजेश पंत आदि मौजूद […]

You May Like

Subscribe US Now