रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। अग्स्त्यमुनि में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात बैठक आहूत की गई। जिसमें आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। गत वर्ष की तरह इस बार और भव्य रूप से अग्स्त्यमुनि में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी का आयोजन किया गया। इसमें भारी भीड़ ने भक्तिमय होकर इसका आनंद लिया। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में इस कार्यक्रम एवम् अन्य कार्यक्रमों को और अधिक भव्य रूप से करवाने का संकल्प लिया। बैठक में आयोजन समिति के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर सजवान व विक्की आनंद, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पहल समिति अध्यक्ष बल्दीप कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह रावत, नीरज नेगी, सचिन माहेश्वरी, अमित लिंगवाल, प्रदीप जिरवाण, उमा कैंतुरा, विनीता रौतेला, मनीष बिष्ट, संदीप नेगी, हिमांशु भट्ट, व्यापार संघ मंत्री त्रिभुवन नेगी, राम लीला कमेटी अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, हेमंत फर्सवान, अजय, संदीप, सुमित सजवान, अखिलेश गोस्वामी, हरी नेगी, राकेश, सुनील पधान, उत्तम नेगी, जितेंद्र रावत, विक्की रावत, भावना ज्वैलर्स, रौथान डीजे, सुनील राणा आदि उपस्थित रहे।
आपदा में पुलिस की मदद करने पर मनोज पयाल को किया सम्मानित
Fri Aug 26 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता और उसके आसपास आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना देने और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए मनोज पयाल को डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यालय पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डीजीपी ने बताया कि मनोज पयाल की सजगता से जान-माल की अधिक हानि होने से बचाया जा सका। उन्होंने न केवल समय रहते सूचना दी, बल्कि राहत एवं बचाव कार्य में स्वयं भी सहयोग किया और स्थानीय नागरिकों को भी पुलिस के सहयोग के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि बीती 19 अगस्त की रात आसमान से आफत की बारिश हुई। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद के कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता और उसके आसपास क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई। इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, छह लोग अभी लापता है। इन में चार लोग टिहरी और दो देहरादून के हैं।