देहरादून, ब्यूरो। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के मौके पर देहरादून में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव मनाए जाएगा। यह बन्नू बिरादरी का 75वां दशहरा महोत्सव होगा। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से संतोख सिंह नागपाल को लगातार 12वीं बार दशहरा कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया है। बैठक में इस साल भव्य दशहरा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल का कहना है कि बीते दो साल कोरोना महामारी के कारण दशहरे को नहीं मनाया जा सका था। हालांकि, पिछले साल दशहरा कमेटी की ओर से रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया था, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के कारण कुछ पाबंदियां थी। जिससे इसका भव्य आयोजन नहीं हो पाया था। दो साल कोरोना महामारी का बीता है, उसकी कसर इस बार पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बन्नू बिरादरी ने दशहरा महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार से देहरादून परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव मनाने की मांग की गई है। ताकि पहले की भांति दशहरे को धूम धाम से मनाया जा सके। बता दें कि दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की एक महत्वपूर्ण बैठेक अद्वैत आश्रम कालिका मंदिर मार्ग में आहूत हुई। इस बैठक में कमेटी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 75वां भव्य दशहरा महोत्सव देहरादून के परेड ग्राउंड में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को भव्य रूप दिए जाने का फैसला किया गया।
महाराज ने जागड़ा में 20 हजार लोगों के भण्डारे को भिजवाई खाद्य सामग्री
Mon Aug 22 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी मंदिर समिति को भिजवाई है। संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल में 30-31 अगस्त को होने वाले जागड़ा मेले के भव्य इंतजाम करने और मंदिर को फूलों से सजाने के एसडीएम सौरव असवाल को निर्देश दिए हैं। मेले की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारू बस सेवा संचालन हेतु श्री महाराज ने जहाँ एक ओर प्रदेश में हनोल पहुँचने के लिए बसों की व्यवस्था की बात कही है वहीं उन्होने हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह से हिमाचल से हनोल आने वाले लोगों के लिए शिमला से भी बस की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। जागड़ा महोत्सव में देवता के दरबार में रात्रि जागरण के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं और पूरी रात लोक नृत्य के माध्यम से महासू देवता की स्तुति करते हैं। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा के दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से 20 हजार लोगों के लिए खाद्य सामग्री और 1000 कंबल भी मंदिर समिति को दिए हैं।