मां-बेटी ने की गंगा घाट की सीढ़ियों की सफाई – HSS News 24

मां-बेटी ने की गंगा घाट की सीढ़ियों की सफाई

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। दिल्ली से हरिद्वार गंगा घाट पर नहाने आई मां-बेटी ने गंगा घाट की सीढ़ियों को साफ कर सरकारी तंत्र और शहर के सामाजिक संस्थाओं को आइना दिखाने का काम किया। हरकी पैड़ी गंगा घाट के निकट सुभाष घाट की सीढ़ियों पर जमा कायी के कारण महिला का पैर फिसलने से वह गिरते-गिरते बची। जिसके बाद मां-बेटी ने सुभाष घाट की सीढ़ियों पर जमा कायी को साफ किया।
दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने पहुंची मां बेटी ने सुभाष घाट पर गंगा घाट की सीढ़ियों को साफ कर एक संदेश समाज को देने का काम किया है। दिल्ली से आई वैष्णवी ने बताया कि वह और उनकी बेटी गुनगुन हरिद्वार घूमने आए हैं। इस दौरान हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट पर गंगा किनारे सीढ़ी पर जमा गंदगी के कारण वैष्णवी का पैर फिसलने से वह गिरने से बची। जिसके बाद दोनों मां बेटी ने सुभाष घाट की सीढ़ियों पर जमा कायी को साफ करने में जुट गई। जिसकी लोगों ने वीडियो भी बनाकर वायरल की है। मां बेटी की यह मुहिम उन लोगों के लिए एक सबक भी है जो हर एक छोटे बड़े काम के लिए सरकारी तंत्र पर ही निशाना साधने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार खाई में गिरी, पीठासीन अधिकारी की मौत, तीन घायल

पौड़ी/देहरादून, ब्यूरो। विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार दुर्घटना में एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो द्वितीय मतदान अधिकारी व एक तृतीय मतदान अधिकारी […]

You May Like

Subscribe US Now