800 मीटर दौड़ में मेघा और प्रभु रहे अव्वल – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

800 मीटर दौड़ में मेघा और प्रभु रहे अव्वल – Uttarakhand Nidhi

admin




कोटद्वार ब्यूरो। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2026-27 मंगलवार को गाड़ीघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन हुईं विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 800 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में मेघा ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में प्रभु महतो प्रथम, रोशन सैनी द्वितीय और विशाल सिंह रावत तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेपण के छात्रा वर्ग में सोनाली ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लंबी कूद में कनिका प्रथम, हर्षिता द्वितीय और शिखा नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी? CM धामी ने दोनों भाइयों को दिया न्योता – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल ब्यूरो : उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति रोके जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से […]

You May Like

Subscribe US Now