दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी? CM धामी ने दोनों भाइयों को दिया न्योता – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी? CM धामी ने दोनों भाइयों को दिया न्योता – Uttarakhand Nidhi

admin




टिहरी गढ़वाल ब्यूरो : उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति रोके जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से माफी मांगी है।

Subodh Uniyal apologized to Daler Mehndi

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया है। इस घटनाक्रम के बाद विवाद को समाप्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। हालांकि, मंत्री की ओर से माफी मांगने के संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे और दलेर मेहंदी से बात की। मीका के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया है। मीका सिंह ने मुख्यमंत्री के बातचीत करने के तरीके की सराहना भी की। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों भाई जल्द ही उत्तराखंड में कार्यक्रम करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की तारीख और स्थान को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now