ऊधमसिंह नगर ब्यूरो –जिले में तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दिनेशपुर के दो दोस्त, ट्रांजिट कैंप निवासी दिशांत सरकार और बरेली निवासी लालता प्रसाद (32) शामिल हैं। हादसों से परिवारों में कोहराम और दिनेशपुर क्षेत्र में शोक की लहर है।ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें दो दोस्त भी शामिल हैं। हादसों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं दिनेशपुर क्षेत्र में दो युवकों की मौत से शोक की लहर है।
दिनेशपुर के मोतीपुर वार्ड नंबर दो निवासी सुजल (18) पुत्र सुबल विशाल मेगा मार्ट में ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। उसका दोस्त समीर मंडल (25) पुत्र सहदेव मंडल छतरपुर की स्टील वर्ल्ड कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार देर रात करीब दो बजे दोनों बाइक से दिनेशपुर से किच्छा जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
