डा. एमके पंत उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के सदस्य निर्वाचित – HSS News 24

डा. एमके पंत उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के सदस्य निर्वाचित

admin


देहरादून (संवाददाता) – दून मेडिकल कालेज में एनाटामी के विभागाध्यक्ष डा. एम. के पंत को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का सदस्य चुना गया है। उन्होंने शुक्रवार को हुए चुनाव में फिजियोलाजी के विभागाध्यक्ष डा. अनंत नारायण सिन्हा को 17 मतों से मात दी।

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। काउंसिल में छह सदस्य सरकार की ओर से नामित किए जाते हैं। जबकि तीन का निर्वाचन होता है। इसके अलावा सभी मेडिकल कालेज व चिकित्सा शिक्षा विवि से भी एक-एक सदस्य चुना जाता है। जबकि स्वास्थ्य महानिदेशक व निदेशक चिकित्सा शिक्षा भी काउंसिल के सदस्य होते हैं। दून मेडिकल कालेज में सदस्य के लिए तीन चिकित्सकों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को हुए चुनाव में 121 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिसमें एनाटामी के विभागाध्यक्ष डा. एम. के. पंत को सर्वाधिक 63 मत पड़े। वहीं, फिजियोलाजी के विभागाध्यक्ष डा. अनंत नारायण सिन्हा को 46 मत प्राप्त हुए। जबकि ई. एन. टी. की विभागाध्यक्ष डा. भावना पंत को 12 मत मिले। डा. राजीव कुशवाहा चुनाव अधिकारी रहे। मतगणना उपरांत प्राचार्य डा. गीता जैन ने डा. एमके पंत को निर्वाचित घोषित किया। मोदी जी की फाउंडेशन बुद्धिजीवी फाउंडेशन में डॉक्टर डा. एम.के. पंत को संस्था की तरफ से बधाई दी l








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 मार्च को पीएम मोदी का मुखबा दौरा प्रस्तावित, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखबा क्षेत्र के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों व संगठनों को प्रस्तावित दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने हिमपात के कारण सड़क, बिजली और संचार सेवाओं के […]

Subscribe US Now