प्रकृति की पहरेदारी में जुटा झाला, कचरे पर पंचायत ने कसा शिकंजा – HSS News 24

प्रकृति की पहरेदारी में जुटा झाला, कचरे पर पंचायत ने कसा शिकंजा

admin

उत्तरकाशी ब्यूरो। पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ग्राम पंचायत झाला ने हिमालयी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम पहल की है। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत झाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
ग्राम प्रधान अभिषेक रौंतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई व्यवस्था के तहत घरों के साथ ही दुकानों, होमस्टे, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण अनिवार्य होगा। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना होगा। खुले में कचरा फेंकने अथवा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ उपविधियों के अनुसार कार्रवाई और जुर्माना किया जाएगा। प्रधान अभिषेक रौंतेला ने कहा कि झाला प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में भागीरथी घाटी, प्राकृतिक जलस्रोतों और संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी को प्रदूषण से बचाना पंचायत की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेब में नियम…सड़क पर हुड़दंग, पुलिस मौन; शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने उड़ाईं धज्जियां – Uttarakhand Nidhi

हल्द्वानी: जेब में नियम…सड़क पर हुड़दंग, पुलिस मौन; शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने उड़ाईं धज्जियां – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड हल्द्वानी: जेब में नियम…सड़क पर हुड़दंग, पुलिस मौन; शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने उड़ाईं धज्जियां

You May Like

Subscribe US Now