गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल – Param Satya – HSS News 24

गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल – Param Satya

admin


उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है. आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, इसके बावजूद भी सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है. वहीं ताजा सड़क हादसा विकासनगर- चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग घटित हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए.

उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय पटवारी को दी. क्षेत्रीय पटवारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा. वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

गौर हो कि 27 दिसंबर 2024 चकराता के लोखंडी में घूमने आए पर्यटकों की कार लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी. कार में तीन युवक और दो युवतियां थी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए थे. चकराता के भूपऊ मोटर मार्ग पर 2 फरवरी को शादी समारोह में जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इसमें तीन लोग सवार थे. हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सहिया के समीप 23 फरवरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक फार्मसिस्ट गंभीर घायल हो गया था.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM धामी ने बच्चों संग मनाया पारंपरिक त्यौहार ‘फूलदेई’, की उज्ज्वल भविष्य की कामना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। वहीं, इस मौके पर बच्चे स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे दिखाई दिए। साथ ही बच्चों के चहरों पर खुशी की रंगत देख सीएम धामी भी बेहद खुश नजर आए। उत्तराखंड […]

You May Like

Subscribe US Now