1 2जनवरी से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया – HSS News 24

1 2जनवरी से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 21 जनवरी से नाम निर्देशन करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी। जनपद देहरादून में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु स्थान एवं कक्ष निर्धारित किये गए है। जनपद में नामांकन हेतु सभी व्यवस्थाएं एवं तैयारी पूर्ण कर ली गई है तथा नाम निर्देशन से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही आंवटित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार कक्षों में सम्पन्न की जाएंगी।
विधानसभा 15-चकराता (अजजा) के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष कालसी, 16- विकासनगर के लिए उप जिला मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष विकासनगर, 17- सहसपुर के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष विकासनगर, 18-धर्मपुर के लिए नगर मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष देहरादून, 19-रायपुर के लिए उप जिला मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष सदर देहरादून, 20- राजपुर (अजा) सहायक अभिलेख अधिकारी न्यायालय कक्ष देहरादून, 21- देहरादून कैन्टोमेंट के लिए जिला मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट परिसर देहरादून, 22-मसूरी के लिए उप जिला मजिस्टेªट कैम्प न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट परिसर देहरादून, 23-डोईवाला के लिए उप जिला मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष डोईवाला, 24- ऋषिकेश के लिए उप जिला मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष ऋषिकेश निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने निर्वाचन के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देशअन्य अधिकारी वर्चुअच माध्यम से जुड़े रहे।

प्रत्याशी के लिए निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख निर्धारित देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख निर्धारित की गई है। निर्वाचन देहरादून, ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डा. आर […]

You May Like

Subscribe US Now