कोरोना केसों में लगा ब्रेक,144 मिले पॉजिटिव-एक की मौत;एक्टिव केस घटकर 1617 पहुंचे – HSS News 24

कोरोना केसों में लगा ब्रेक,144 मिले पॉजिटिव-एक की मौत;एक्टिव केस घटकर 1617 पहुंचे

admin

उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 253 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में 16, चम्पावत में पांच, देहरादून में 60, हरिद्वार में 22, नैनीताल में पांच, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी गढ़वाल में छह, यूएस नगर में चार जबकि उत्तरकाशी जिले में भी छह नए संक्रमित मिले हैं।

देहरादून के श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बनी लैब से कुल नौ हजार से अधिक मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि आठ हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1617 रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। राज्य भर में रविवार को 4655 लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस की सरकार बनी तो कौन होगा मुख्यमंत्री? पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाया पर्दा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही सीएम का चयन करेंगी। साथ ही अब प्रदेश अब दलबदल करने की हिम्मत कोई नहीं करेगा। वर्ष 2016 में हुआ दलबदल उत्तराखंड में आखिरी दलबदल था। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने […]

You May Like

Subscribe US Now