जिला युवा संसद का वर्चुअल आयोजन 19 फरवरी को – HSS News 24

जिला युवा संसद का वर्चुअल आयोजन 19 फरवरी को

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र एम टोलिया ने अवगत कराया है कि 19 फरवरी को जिला युवा संसद का वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में “अतुल्य भारत“, “आत्म निर्भर भारत”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “स्किल इंडिया”, “डिजिटल इंडिया, “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत“ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी की आयु 13 फरवरी 2022 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने अवगत कराया कि जनपद स्तरीय निर्धारित चयन समिति द्वारा 2 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय वर्चुअल प्रतियोगिता हेतु चयन किया जाएगा। अवगत कराया कि राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, एवं अन्य इच्छुक युवा प्रतिभागी के लिए आवेदन पत्र नेहरू युवा केन्द्र, जिला कार्यालय सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 18 फरवरी दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण के लिए नदी के डायवर्जन का उद्घाटन किया

देहरादून, ब्यूरो। नन्‍द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की नदी डायवर्जन अरेंजमेंट का उद्घाटन किया। नन्‍द लाल शर्मा ने बताया कि 27 दिसंबर, 2021 को एक ऐतिहासिक आयोजन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा […]

You May Like

Subscribe US Now