कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर – Uttarakhand Nidhi

admin




 

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। जनता के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय की गई है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास पर भी चर्चा की।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छह छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, दो युवक गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बनबसा से दबोचा – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड   ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस […]

You May Like

Subscribe US Now