पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी – HSS News 24

पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी

admin




पौड़ी ब्यूरो खेल महाकुंभ के तहत हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। खेलाें में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चैंपियनशिप ट्राफी पौड़ी विधानसभा के नाम रही।

प्रतियोगिताओं में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, यमकेश्वर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में अंतिम दिन अंडर-19 से खेलाें की शुरूआत हुई। वॉलीबाल बालक वर्ग में लैंसडौन प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और कोटद्वार तृतीय रहा। रस्साकसी में पौड़ी ने पहला, रुद्रप्रयाग ने दूसरा और देवप्रयाग ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में चौबट्टाखाल प्रथम, लैंसडौन द्वितीय व देवप्रयाग तृतीय रहा। गोली (कंचा) में लैंसडौन प्रथम और पौड़ी द्वितीय रहा।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्वतगिरि महाराज बने प्राचीन ढुंड प्रयाग सिद्धपीठ के महंत

उत्तराखण्ड कीर्तिनगर ब्यूरो- क्षेत्र के अलकनंदा तट की त्रिवेणी पर स्थित पौराणिक सिद्धपीठ ढुंड प्रयाग मंदिर को पर्वतगिरि जी महाराज के रूप में नया महंत मिला है। हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर वीरेंद्र गिरि टीम और छड़ी के साथ सिद्धपीठ पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार पर्वतगिरि महाराज को […]

You May Like

Subscribe US Now