रुड़की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपित को दबोचा, गहनता से पूछताछ में जुटी पुलिस – HSS News 24

रुड़की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपित को दबोचा, गहनता से पूछताछ में जुटी पुलिस

admin

 रुड़की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन (लिजेसिक बुरीनोफिन) की खेप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्ज से दर्द में इस्तेमाली होने वाले सौ प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये है। आरोपित किसी को यह खेप बेचने के लिए आया था। पुलिस पकड़े गये आरोपित से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है।

काफी समय से कर रहा था प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री

सिविललाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की सती मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक काफी समय से प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। नशे का सामान बेचे जाने की सूचना के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में लगी थी।

किसी को बेचने आया था नशे की खेप

बीती रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित नशे की खेप किसी को बेचने के लिए सती मोहल्ला में आया है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने सौत बी चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की।

प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप हुई बरामद

पुलिस ने सती मोहल्ला में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास बैग में प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम फिरोज निवासी मौहल्ला सोत, सिविललाइंस कोतवाली रुड़की बताया।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बरामद हुए इंजेक्शन कब्जे में लिये है। इन इंजेक्शन का इस्तेमाल दर्द निवारक के रुप में किया जाता है। साथ ही चिकित्सक के पर्चे के बिना इन्हें बेचा नहीं जा सकता।

प्रभारी निरीक्षक मनोज मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपित पर एफआइआर दर्ज किया गया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वह नशे की यह खेप कहां से लेकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े वाहन से ट्रक की टक्कर; चालक की मौत

दिल्ली हरिद्वार हाईवे (Delhi-Haridwar Highway) पर नारसन में सड़क किनारे खड़े एक वाहन से एक ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह से ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रही […]

Subscribe US Now