देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 285 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 1309 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 5217 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले सभी देहरादून के थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 86, चमोली में 50, हरिद्वार में 22, पौड़ी में 09, अल्मोड़ा में 34, नैनीताल में 18, ऊधमसिंह नगर में 21, चंपावत में 08, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 07, उत्तरकाशी में 06, रुद्रप्रयाग में 05, बागेश्वर जिले में 06 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना जांच के लिए भेजे गए 15358 सैंपल में से 15164 सैंपल निगेटिव मिले। वर्तमान में संक्रमितों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर मे मरने वालों का आंकड़ा 242 पहुंच गया है। मंगलवार को 1309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 90.70 प्रतिशत रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है।
आयुष्मान योजना में बहाल हुई रेफरल की व्यवस्था
Tue Feb 15 , 2022
-आयुष्मान कार्डधारकों को सूचीबद्ध निजी अस्पताल में उपचार से पूर्व सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल करेंगे मार्गदर्शन -कोरोना महामारी की इमरजेंसी में संक्रमण के खतरे को देखते हुए रोक दी गई थी रेफरल की व्यवस्था देहरादून, ब्यूरो। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में हटाई […]