पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित – HSS News 24

पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

admin

देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। करन महारा ने कहा कि विश्व के पर्यावरण की रक्षा में उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान है यहां की अनेक महान विभूमियों ने पर्यावरण की रक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने कडे संघर्ष के उपरान्त यहां के पर्यावरण की रक्षा की हैै।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से मांग की कि हिमालयी राज्यों के लिए एक ‘‘सस्टिनेबल हिमालयन डेव्लप्मेंट पालिसी’’ बनायी जाय। हिमालयी राज्यों की सबसे बड़ी संपदा जल एवं जंगल हैं, मध्य हिमालयी क्षेत्र के जंगलों तथा जल को प्राकृतिक संसाधन मानते हुए उसका आंकलन कर इन क्षेत्रों को ग्रीन बोनस दिया जाना चाहिए। मध्य हिमालय के संरक्षण हेतु हिमालयी राज्यों के मैदानी, तराई एवं भावर क्षेत्रों के लिए भी नीति बनाने की आवश्यकता है, क्योंकि निरंतर वनों के क्षरण से गर्म हवायें सीधे स्नोलाईन पर प्रभाव डालने का काम कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश, ब्यूरो। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा  एवं स्वच्छ गंगा अभियान की महिलाओं ने पूर्णानंद घाट की साफ सफाई की कूड़ा एकत्रित किया और कूड़े को घाट से बाहर डस्टबिन में फिंकवाया। इस मौके पर डॉ ज्योति शर्मा […]

Subscribe US Now