ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में ” मैं हूं अक्षय-अक्षय ” |विकास श्रीवास्तव की – HSS News 24

ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में ” मैं हूं अक्षय-अक्षय ” |विकास श्रीवास्तव की

admin

ऋषिकेश, अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे। शिवपुरी और मालाकुंठी पुल की खूबसूरत वादियों में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। मालाकुंठी के झूलापुल पर अक्षय कुमार और राशि खन्ना रोमांटिक अंदाज में नजर आए। शूटिंग के दौरान अक्षय ने बाइक चलाकर भी एक दृश्य फिल्माया।

अक्षय कुमार काले रंग के फॉर्मल कपड़ों में दिखाई दिए, जबकि राशि खन्ना काले गाउन में नजर आईं। पुल पर गाने और रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। दूर से शूटिंग देख रहे प्रशंसकों ने भी इन पलों को अपने कैमरों में कैद किया।

शिवपुरी क्षेत्र स्थित यूसुफ बीच पर भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। जैसे ही अक्षय कुमार के यहां शूटिंग करने की खबर प्रशंसकों तक पहुंची, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल के आसपास उत्साहित नजर आए। बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले देहरादून और मसूरी में भी शूटिंग कर चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म के शीर्षक और रिलीज का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को फिल्म की रिलीज और पर्दे पर ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों को देखने का इंतजार रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी

उत्तराखण्ड पौड़ी ब्यूरो खेल महाकुंभ के तहत हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। खेलाें में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चैंपियनशिप ट्राफी पौड़ी विधानसभा के नाम रही। प्रतियोगिताओं में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, यमकेश्वर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभाओं […]

Subscribe US Now