विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटे जाने पर महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी -पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा – HSS News 24

विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटे जाने पर महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी -पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

admin

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने गहरी नाराजगी जताई है। महिला मोर्चा ने संगठन के इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है।
शनिवार को महिला मोर्चा की सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस मामले में प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजेय से मिली और इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठन की अध्यक्ष का टिकट काटकर अच्छा संदेश नहीं दिया है और इससे चुनावों में पार्टी को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। विदित है कि यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं थी बल्कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और एक समय भाजपा के लिए जरूरी रहे भुवन चंद्र खंडूडी का भी नाम जुड़ा हुआ है। ऐसे में महिला मोर्चा ने उनके टिकट काटे जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटा जाना गलत है और इस पर पार्टी को विचार करना चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुरोधा वालिया, मंत्री बबीता सहोत्रा, कोषाध्यक्ष नंदनी शर्मा, भावना शर्मा, ऋतु मित्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभावी तंत्र पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता

देहरादून, ब्यूरो। शोध के अनुसार पेसमेकर या इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर (आईसीडी) जैसे कार्डिएक इम्प्लांटेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (सीआईईडी) प्राप्त करने वाले लोगों को इम्प्लांट के समय जीवाणु संक्रमण का खतरा हो सकता है इन संक्रमणों से मृत्यु दर की संभावना बढ़ सकती है इन उपकरणों के लिए उपलब्ध एक सोखने योग्य […]

Subscribe US Now