हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा में मत्था टेका – HSS News 24

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा में मत्था टेका

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा  पंहुचकर दरबार में माथा टेका तथा गुरूद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा से मुलाकात करते हुए हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब  परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर के रसोईघर एवं परिसर में यात्रियों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों का हालचाल जाना । यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों  ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए। जिलाधिकारी […]

You May Like

Subscribe US Now