देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में कोराना संक्रमण की दर चार प्रतिशत के पार पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद यह पहला मौका है जब राज्य में संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 54 नए मरीज मिले और 23 इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी दौ सौ के आंकड़े को पार करते हुए 214 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत हो गई है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले एक सप्ताह के दौरान इजाफा हुआ है और अब पचास के आसपास मरीज हर दिन मिल रहे हैं।