उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान – HSS News 24

उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

admin

उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी।

प्रदेश में अभी तक सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश के बाद फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज की है।

प्रदेश में वर्ष वार डेंगू रोगियों की स्थिति

वर्ष            डेंगू मामले              मौतें

2018                 591                  02

2019                 10622                08

2020                   76                        01

2021                     738                    02

2022 –             –

2023 अब तक        1005                      12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, दो सड़कें बंद होने से लोग परेशान

जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली है। यहां बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से दो सड़कें बंद हैं, इससे तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम […]

You May Like

Subscribe US Now