देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सास्कृतिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी हरेला पर्व का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चिपको आंदोलन की भूमि है और यहा से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी संदेश जाना चाहिए।
देवभूमि कहा जाने वाला उत्तराखण्ड जहां अपने तीर्थ स्थलों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है वहीं यहां की संस्कृति में जितनी विविधता दिखाई देती है, शायद कहीं और नहीं है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सीधे तौर पर प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की भूमिका में नजर आता है। मानव के तन-मन में हरियाली हमेशा से ही प्रफुल्लता का भाव संचारित करती आई है।
जलागम ने नियुक्तियों एवं विज्ञप्ति को फर्जी करार दिया
Sat Jul 16 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। परियोजना निदेशक (प्रशासन) जलागम ने बताया कि संज्ञान में आया है कि व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जलागम विकास प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फेज-20 अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यालयों हेतु अनुबन्ध के आधार पर नियुक्तियां एवं विश्व बैंक द्वारा पोषित वारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत विभिन्न जनपद स्तरीय कार्यालयों के पदों पर अनुबन्ध के आधार नियुक्ति हेतु फर्जी विज्ञप्ति किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जारी की गयी हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त नियुक्तियां एवं विज्ञप्ति पत्र से सम्बन्धित पत्र 1) पत्रांक- 2702 / एस०एल०ए०ए०, देहरादून / 2022-23 दिनांक 27.06.2022, 2) पत्रांक संख्या-1541/एस०एल०एन०ए०/2022-23 दिनांक 27 मई, 2022 एवं 3) पत्रांक-2710/अधि0/बा०परि०कृषि, देहरादून / 22-23 दिनांक 29.06.2022 जलागम प्रबन्ध निदेशालय देहरादून से निर्गत नहीं किये गये हैं तथा उपरोक्त पत्राकों से जारी नियुक्ति एवं विज्ञप्ति पूर्णतः अवैध/फर्जी हैं तथा इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा पुलिस को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उपरोक्त नियुक्तियां एवं विज्ञप्ति पूर्णतः फर्जी है।