आयोग के उपाध्यक्ष ने किया केजीबी का निरीक्षण – HSS News 24

आयोग के उपाध्यक्ष ने किया केजीबी का निरीक्षण

admin

विकासनगर, ब्यूरो। जौनसार बावर दौरे पर आए अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोरुवा का निरीक्षण किया। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण विद्यालय में सिर्फ कर्मचारी ही मौजूद मिले। इसके बाद उन्होंने कोरुवा पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
केजीबी के निरीक्षण के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष ने विद्यालयी अभिलेखों के साथ ही हॉस्टल, मैस, क्रीड़ा मैदान और हॉस्टल में छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा। विद्यालय परिसर की साफ सफाई को देखकर उपाध्यक्ष काफी प्रभावित हुए। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए अधिक से अधिक शिक्षणेत्तर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्राओं का व्यक्तित्व विकास होगा। उन्होंने विद्यालय को भूमि दान देने वाले ग्रामीणों की मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के निरीक्षण के बाद आयोग के उपाध्यक्ष ने कोरुवा पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि गांवों में मनरेगा के तहत विकास कार्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे विकास के साथ ही ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार के अवसर मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान केजीबी की प्रधानाचार्य दीपमाला, ग्राम प्रधान निशा तोमर, जिला पंचायत सदस्य गीता राम तोमर, संतन सिंह, सुरेंद्र तोमर, इंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती ने चाचियों पर लगाया षड़यंत्र रचकर दुष्कर्म कराने का मुकदमा

देहरादून, ब्यूरो। युवती ने अपनी दो चाचियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर एक युवक से शादी कराने का झांसा देकर दुष्कर्म कराने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है दो बार गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी […]

You May Like

Subscribe US Now