प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम व आपदा प्रबंधन को अर्लट सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश  – HSS News 24

प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम व आपदा प्रबंधन को अर्लट सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश 

admin

 

देहरादून, आजखबर। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय आयुक्त गढ़वाल मण्डल ईसी रोड़ में मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद में जलभराव की स्थिति से निपटने एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तथा आपदा प्रबंधन हेतु अर्लट सिस्टम विकसित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल में जनपद में प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम बनाने तथा आपदा के दृष्टिगत बिन्दाल, सौंग, सुसवा, रिस्पना नदी पर आपदा के दृष्टिगत वार्निंग सिस्टम एवं जलस्तर के मानक आदि के संबंध में सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम एमडीडीए के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहर हेतु तैयार किए जा रहे ड्रेनेज के संबंध में बनाए गई योजना की जानकारी ली। जिस पर संबंधित कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि ड्रेनेज प्लान लगभग पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में बनाए गए ड्रेनेज प्लान का अध्ययन करने तथा नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों को भी शामिल किया जाए साथ ही स्टैक होर्ल्डस, नगर निगम के पार्षद आदि से जानकारी प्राप्त की जाए ताकि उन्हेें शहर के प्रत्येक स्थान की जानकारी होती है जिससे प्रभावी कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। उन्होनें नगर निगम के अधिकारियों को नालियों की सफाई करवाने तथा कार्यदायी संस्था लोनिवि एवं नगर निगम को निर्माण कार्यों के दौरान ड्रेनेज सिस्टम का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत फ्लड जोन चिन्हित करने के निर्देश दिए साथ ही एमडीडीए को भूमि अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम मनुज गोयल, अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र क्वीराल, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बरनिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल सहित लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शासकीय कार्यप्रणाली को सरल बनाया जाए

देहरादून, आजखबर। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय ईसी रोड़ में स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग इस प्रकार किया जाए की शासकीय कार्यप्रणाली को सरल […]

Subscribe US Now