डॉक्टर ‘धरती के भगवान’ वाली छवि – मुख्यमंत्री धामी – HSS News 24

डॉक्टर ‘धरती के भगवान’ वाली छवि – मुख्यमंत्री धामी

admin

देहरादून ब्यूरो-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे अपने आचरण, सेवा और समर्पण से हमेशा अपनी उस छवि को जीवित रखें, जो समाज ने डाक्टर को धरती का भगवान कहकर दी है।

उन्होंने कहा कि जनता के मन में डाक्टर के प्रति जो आस्था, सम्मान और श्रद्धा है, उसे और मजबूत करें। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में डाक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता है।

इस दौरान डा.आशुतोष सयाना,डा .आरके जैन, डा गीता खन्ना,डा .आलोक जैन , डा .अनिल जोशी,डा गीता खन्ना, डा सुनीता टम्टा, डा गीता जैन ,डा कृष्ण अवतार, डा महेश कुडिय़ाल,डा आरएस बिष्ट, डा अशोक कुमार, डा प्रशांत, डा नंदन बिष्ट व डा विपुल कंडवाल सहित सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाम पट मामले में पुनर्विचार करे धामी सरकार : राजीव महर्षि

देहरादून ब्यूरो । उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी महर्षि ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पारित किए गए नाम पट अनिवार्यता के आदेश पर पुनर्विचार की मांग करते हुए इस तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग की है। एक बयान में महर्षि ने कहा कि कारोबार […]

You May Like

Subscribe US Now