डीजीपी ने राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियांे को बधाई दी – HSS News 24

डीजीपी ने राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियांे को बधाई दी

admin

देहरादून, ब्यूरो। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु श्रमिकों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेबर को रहने खाने की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही उनके बिलों का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने मैटेरियल की आपूर्ति एवं स्टोरेज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर एवं अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

टिहरी, ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में हिलट्रोन भवन बंसत विहार नई टिहरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी देेते हुए सिविल जज सी.डि./सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ममता पन्त ने बताया कि शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड […]

You May Like

Subscribe US Now