टूटे सारे रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार – HSS News 24

टूटे सारे रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार

admin

 यह पहला अवसर है जब चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ा है। 2023 की चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है।

गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा नौ लाख के पार पहुंच गया है, जबकि यमुनोत्री धाम में 7.33 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट होंगे बंद

गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे, जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी।

टूट गए सारे रिकॉर्ड

वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षा काल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और ​तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। इससे पहले 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

पहली बार पहुंचे इतने तीर्थयात्री

चारधाम धाम यात्रा उम्मीदों के अनुरूप चली है। इतनी संख्या में पहले कभी गंगोत्री धाम तीर्थयात्री नहीं पहुंचे। यह पहला अवसर है जब एक सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या गंगोत्री धाम में नौ लाख के पार पहुंची है। अभी एक सप्ताह का समय शेष है। यह यात्रा सभी तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और चारधाम से जुड़े अन्य सभी व्यवसायियों के लिए सुखद रही है। -सुरेश सेमवाल, सचिव गंगोत्री मंदिर समिति उत्तरकाशी

पटरी पर लौटा व्यवसायियों का व्यापार

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित चारधाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर पीक सीजन पर तीर्थयात्रियों की चहल पहल रही है। इस बार चारधाम यात्रा के व्यवसायियों का व्यापार भी पटरी पर लौटा है। आपदा व कोविड से व्यापार पर जो असर पड़ा था उसकी काफी हद तक भरपायी अच्छे सीजन से पूरी हुई है। -शैलेंद्र मटूड़ा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी

यात्रियों की स्थिति

  • वर्ष     – गंगोत्री   –  यमुनोत्री
  • 2023 – 900921 – 733076
  • 2022 – 624451 – 485635
  • 2019 – 530097 – 466699
  • 2018 – 477975 – 393943
  • 2017 – 410642 – 397100
  • 2016 – 287679 – 160563
  • 2015 – 160701 – 123260
  • 2014 – 59704   –  38244
  • 2013 – 206456 – 238140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, टेका मत्था

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंची। भगवान बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब […]

Subscribe US Now